Consumer Commission Recruitment
राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर में सदस्य और विभिन्न जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों में अध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों का विवरण :-
क्र.सं. | रिक्त पदों का विवरण | पदों की कुल संख्या |
1 | राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में सदस्य (गैर-न्यायिक) | 04 |
2 | राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में सदस्य (न्यायिक) | 03 |
3 | जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में सदस्य | 59 |
4 | जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अध्यक्ष | 21 |
कुल पद | 87 |
ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की समय-सीमा व आवेदन शुल्क :-
ऑनलाईन आवेदन पत्र की समय-सीमा | दिनांक 26.11.2024 से 20.12.2024 तक |
आवेदन शुल्क | 1500/-रुपये |
परीक्षा दिनांक | 11.01.2025 |
परीक्षा स्थान | जयपुर |
Download Admit card | Click Here…. |
अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हेतु पात्रतायें/शर्तें :-
पद | आवश्यक पात्रतायें/शर्तें |
सदस्य (न्यायिक), राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर | 1. अन्तिम तिथि तक 40 वर्ष से 65 वर्ष तक का हो 2. किसी जिला न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अथवा किसी न्यायाधिकरण में समकक्ष स्तर में अथवा जिला न्यायालय और न्यायाधिकरण में संयुक्त रूप से कम-से-कम 10 वर्ष का अनुभव रखता हो। |
सदस्य (गैर-न्यायिक), राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर | 1.अन्तिम तिथि तक 40 वर्ष से 65 वर्ष तक का हो 2. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि और योग्यता, सत्यनिष्ठतापूर्ण एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति हो 3. उपभोक्ता मामले, विधि, लोक मामले, प्रशासन, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, उद्योग, वित्त, प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, लोक स्वास्थ्य अथवा औषधि का विशेष ज्ञान हो और कम से कम 10 वर्ष का अनुभव रखता हो |
सदस्य, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग | 1. अन्तिम तिथि तक आयु 35 वर्ष से 65 वर्ष तक की हो 2. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि और योग्यता, सत्यनिष्ठतापूर्ण एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति हो 3. उपभोक्ता मामले, विधि, लोक मामले, प्रशासन, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, उद्योग, वित्त, प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, लोक स्वास्थ्य अथवा औषधि का विशेष ज्ञान हो और कम से कम 10 वर्ष का अनुभव रखता हो |
अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग | 1. अन्तिम तिथि तक आयु 35 वर्ष से 65 वर्ष तक की हो 2. कोई व्यक्ति जो जिला न्यायालय का न्यायाधीश हो या रहा हो अथवा होने की अर्हता रखता हो (जिला न्यायाधीश की अर्हताः- कम से कम 35 वर्ष की आयु का हो, भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (व्यावसायिक) की डिग्री होनी चाहिए तथा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत इस रूप में मान्यता प्राप्त होनी चाहिए, आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि को कम से कम 7 वर्ष की अवधि तक अधिवक्ता रहा हो) |
चयन प्रक्रिया :- लिखित परीक्षा + मौखिक परीक्षा
लिखित परीक्षा की विस्तृत जानकारी और सिलेबस :-
पेपर | विषय | परीक्षण की प्रकृति | अधिकतम अंक | अवधि |
पेपर- । | (क) सामान्य ज्ञान और सामयिक मामले (ख) भारत के संविधान का ज्ञान (ग) अनुसूची में यथाउपदर्शित विभिन्न उपभोक्ता संबंधी विधियों का ज्ञान | वस्तुनिष्ठ प्रकार | 100 | 2 घंटे |
पेपर-।। | (क) व्यापार और वाणिज्य, उपभोक्ता संबंधी मुद्दो या सार्वजनिक मामलों से चुने गए विषयों पर एक निबंध (ख) आदेशों के विश्लेषण और तर्कपूर्ण प्रारूपण की योग्यताओं का परीक्षण करने के लिए उपभोक्ता मामले के संबंध में एक मामला अध्ययन । | वर्णनात्मक प्रकार | 100 | 3 घंटे |
जिसमें विभिन्न उपभोक्ता संबंधी कानूनों के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगाः-( बीकाणा टेस्ट सीरीज द्वारा संकलित लिखित परीक्षा संबंधी उपयोगी पीडीएफ और उक्त विभिन्न उपभोक्ता संबंधी कानूनों की पीडीएफ निम्न है 🙂
- उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 (2019 का 35)
- विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2009 (2010 का 1)
- भारतीय मानक ब्यूरों अधिनियम, 2016 (2016 का 11)
- प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (2003 का 12)
- खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 (2006 का 34)
- औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 (1940 का 23)
- माल विकय अधिनियम, 1930 (1930 का 3)
- भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 (2016 का 16)
- विद्युत अधिनियम, 2003 (2003 का 36)
- बीमा अधिनियम, 1938 (1938 का 4)।
Paid Question Bank खरीदने के लिए एवं अन्य जानकारी के लिए नीचे (दाईं ओर) दिए व्हाट्सएप बटन पर क्लिक करें या व्हाट्सएप नंबर – 9461677517 पर Msg करें ।